अगर अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे ये चीजें, तो काबू में रहेगी डायबिटीज

अगर अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे ये चीजें, तो काबू में रहेगी डायबिटीज

सेहतराग टीम

आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है। ये रोग किसी भी वर्ग के लोगों को हो रहा है। इससे उनके शरीर पर भी असर पड़ रहा है। वैसे तो इसे परहेज से रोका जा सकता है। ऐसे में आइए जानते है कि ऐसा क्या खाएं जिससे डायबिटीज कंट्रोल किया जा सके।

पढ़ें-  डायबिटीज के रोगी भूल कर भी ना खाएं ये तीन खाद्य पदार्थ, हो सकता है भारी नुकसान

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

ओट्स

औट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसलिए आप ओट्स डोसा या फिर दलिया के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 

फलों के साथ दही

हल्का और पौष्टिकता से भरा दही आंत के लिए काफी फायदेमंद है। जिससे आपका ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा। इसलिए दही के साथ आप लोकल और मौसमी फलों का सेवन करें। 

रागी पैनकेक

रागी एक सुपरफूड माना जाता है। इससे बने पैनकेक का सेवन करके आप आसानी से अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं। 

मल्टीग्रेन मुथिया

मुथिया  एक उबला हुआ स्नैक्स हैं जो गुजरात में लोकप्रिय हैं। यह पकौड़े की तरह दिखते हैं। जिसे दाल और सब्जियों से मिलाकर बनाया जाता है। आप चाहे तो इसमें उच्च फाइबर युक्त अनाज लाकर इसमें मिला सकते हैं।

बादाम

बादाम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। इसलिए जब भूख लगे तो बादाम का सेवन करें। इसके अलावा आप सूरजमुखी के बीज, चिया शीड्स और कद्दू  के बीज भी का सकते हैं। 

 हरी मूंग दाल और गाजर का पैनकेक

अधिकतर लोगों को पैनकेक खाना पसंद होता है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो बस हरी मूंग की दाल औऱ गाजर के पैनकेक बनाएं। मूंग दाल में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही आप इसे और हेल्दी बनाने के लिए गाजर जोड़ सकते हैं। 

अंडा

अगर आपको अंडा खाना पसंद हैं तो आपको बता दें यह आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए रोजाना उबले हुए अंडे जरूर खाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज के रोगी करें इन चीजों का सेवन, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।